खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) द्वारा जांच कराए जाने की मांग और ईडी के दुरूपयोग के खिलाफ कांग्रेस द्वारा राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन के तहत कांग्रेस पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई ने ईडी कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। ईडी कार्यालय के घेराव का कार्यक्रम कई दिन पहले तय हो गया था, इसमें शामिल होने के लिए प्रदेशभर से नेताओं और कार्यकर्ताओं को राजधानी बुलाया गया हैं। धरना स्थल पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम के साथ पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा, पूर्व विधायक सत्यनारायण शर्मा, पूर्व विधायक व राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय कन्हैया अग्रवाल, पूर्व विधायक अरुण होरा, ग्रामीण जिला अध्यक्ष उद्धव राम वर्मा के साथ कई कार्यकर्ता मौजूद हैं।
कांग्रेस के नेता कह रहे हैं कि प्रदर्शन में सभी बड़े नेता पहुंचेंगे, बारिश की वजह से अभी ज्यादा कार्यकर्ता नहीं पहुंचे हैं, लेकिन धीरे-धीरे सभी आ रहे हैं। बता दें कि कांग्रेस देशभर में ईडी कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन कर रही है। यह विरोध ईडी के द्वारा केंद्र सरकार के इशारे पर देशभर में की जा रही राजनैतिक कार्यवाहियों के विरोध में किया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में ईडी दफ्तर के बाहर कांग्रेसजन धरना देकर ईडी को चेतावनी देंगे की वह अपनी संवैधानिक मर्यादा का उल्लंघन मत करे। कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करके जांच एजेंसी को आईना दिखायेगी। मोदी सरकार ने केंद्रीय एजेंसियों को भाजपा का अनुषांगिक संगठन बना कर रख दिया है। विपक्ष को परेशान करने का षड़यंत्र ईडी का मुख्य काम बन गया है।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

