खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। अगर आप छत्तीसगढ़ से है और और राजधानी रायपुर के एम्स अस्पताल में नौकरी करना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद ही खास है। दरअसल, रायपुर एम्स में विभिन्न पदों के लिए भर्ती निकली है। सीनियर रेजिडेंट (गैर शैक्षणिक) के 82 पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की है।
इच्छुक उम्मीदवार एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsraipur.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे कि उम्मीदवारों के पास आज और कल 23 अगस्त को आखिरी मौका है। जिसके बाद अगले वॉक-इन-इंटरव्यू की तारीख एम्स रायपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित की जाएगी।
पदों का विवरण यूआर- 17 पद ओबीसी- 29 पद एससी- 22 पद एसटी- 8 पद ईडब्ल्यूएस- 6 पद
आवेदन शुल्क: जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें आवेदन शुल्क के तौर पर 1000 रुपये का भुगतान करना होगा।
वेतनमान : एम्स के इन पदों पर जिस किसी भी उम्मीदवारों का चयन होता है, उन्हें सैलरी के तौर पर लेवल-11 के तहत मंथली सैलरी 67700 रुपये मिलेगा।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

