खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गोबरा जंगल में एक युवक और युवती का कंकाल पेड़ से लटका और नीचे पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। वहीं मामले की जांच में फोरेंसिक टीम भी लगी हुई है। यह मामला मैनपुर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, 40 दिन पहले मैनपुर थाना क्षेत्र के 21 वर्षीय भूमिका और तुहामेटा के 20 वर्षीय लक्षमन मरकाम के लापता होने की सूचना पर मैनपुर पुलिस ने गुम इंसान दर्ज कर पता तलाश कर रही थी। वहीं रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि गोबरा जंगल में कुछ संदिग्ध शव मिले हैं। मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम को भेजा गया, जहां पेड़ पर लटके हुए और नीचे पड़े कंकाल के अवशेष बरामद हुए।
शवों की पहचान घटनास्थल पर पड़े बैग में मिले आधार कार्ड से की गई। प्रारंभिक जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

