खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। भिलाई में गाय के बछड़े का कटा हुआ सिर मिला है। बछड़े का सिर मिलने की सूचना पाकर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। बजरंग दल के लोगों ने नेवई थाने का घेराव कर दिया।मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की। मामला दशहरा मैदान के योगा क्लास नर्सरी के पास का है।
भिलाई नगर सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि 19 अगस्त की शाम उन्हें सूचना मिली थी। रिसाली सेक्टर के पास एक बछड़े का कटा हुआ सिर मिला है। सूचना मिलते ही वे और नेवई पुलिस मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि बछड़े का सिर काफी पुराना था। कुत्तों ने सिर को उठाकर यहां फेंक दिया होगा।
बजरंग दल और हिंदूवादी संगठन के लोगों आरोप लगाया कि किसी विशेष समुदाय के लोगों ने यह कृत्य है। इसकी जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके बाद उन लोगों ने नेवई थाने में जमकर नारेबाजी की। बाद में ज्ञापन के माध्यम से लिखित शिकायत दर्ज कराई।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

