खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के बाद प्रदेश में राजनीतिक माहौल गरमा गया है।इस मुद्दे पर पक्ष और विपक्ष के नेता एक-दूसरे पर तीखे आरोप लगा रहे हैं। इस बीच उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार किया है। डिप्टी सीएम साव ने कहा कि बलौदाबाजार की घटना में जो भी सम्मिलित होगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। हम सब ने देखा है की घटना का षड्यंत्र किसने किया, सतनामी समाज को बदनाम और कलंकित करने का काम किया गया है। प्रदेश की शांति और सद्भावना को बिगाड़ने का काम करेंगे, इसके पीछे जो लोग भी होंगे कार्रवाई होगी। इसके साथ ही अरुण साव ने भाजपा सदस्यता अभियान कार्यक्रम समेत अन्य मुद्दों पर भी बयान दिया।
अरुण साव ने भाजपा के शुरू होने वाले सदस्यता अभियान को लेकर कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक और संवैधानिक पार्टी है। पार्टी के संविधान के अनुसार पार्टी की सदस्यता होती है, फिर संगठन के चुनाव भी होते हैं। नीचे से लेकर ऊपर तक पार्टी ने सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय किया है। राष्ट्रीय, प्रदेश और जिला स्तर पर इसके लिए प्रभारी बनाए गए हैं। बैठक लेकर प्रदेश में सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा और इसको लेकर योजनाबनाई जाएगी।
22 अगस्त को कांग्रेस के ED कार्यालय के घेराव किया जाने को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस हर मुद्दे पर भ्रम की राजनीति करती है। देश के मान सम्मान गरिमा को ठेस पहुंचाने का काम कर रही है। केंद्र सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी को बदनाम करने का काम कर रही है। किसी भी हद तक जा सकते हैं इस मामले से स्पष्ट होता है।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

