खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल बीपी वर्मा ने चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा के निर्देश पर पोर्टफोलियो जजों की नियुक्ति कर दी है। हाई कोर्ट के सभी 17 जजों को प्रदेश के अलग-अलग जिला एवं सत्र न्यायालयों की जिम्मेदारी सौंपी है। न्यायालय ने अपने कामकाज के हिसाब से छत्तीसगढ़ में 16 सिविल जिला के लिए जजों को प्रभार सौंप दिया है। आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
आदेश की कापी सभी जजों को ईमेल के जरिए भेज दी गई है।अपने प्रभार वाले जिला एवं सत्र न्यायालय के अंतर्गत बार एवं बेंच के बीच समन्वय बनाने का काम करेंगे। अधिवक्ताओं को किसी प्रकार की दिक्कत आने पर जजों के साथ बैठकर चर्चा करेंगे और समस्या के समाधान निकालने का काम करेंगे। जिला न्यायालयों में बढ़ती पेंडेंसी को कम करने जरुरी कार्ययोजना बनाया जाएगा।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

