खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुवार की सुबह राघवेंद्र राव सभा भवन परिसर स्थित बिलासपुर प्रेस क्लब में ध्वजारोहण किया गया। यहां सवा आठ बजे प्रेस क्लब के अध्यक्ष इरशाद अली ने ध्वजारोहण किया।झंडा फहराने के बाद उपाध्यक्ष संजीव पांडेय,सचिव दिलीप यादव,सहसचिव दिलीप जगवानी,कोषाध्यक्ष प्रतीक वासनिक,कार्यकारिणी सदस्य गोपीनाथ डे सहित वरिष्ठ और युवा पत्रकारों के अलावा शहर के मौजूद गणमान्य नागरिकों ने इस अवसर पर जनगणमन का गान किया।
इसके पहले सभी पदाधिकारी और पत्रकारों ने ईदगाह चौक स्थित प्रेस ट्रस्ट भवन में भी ध्वजारोहण किया। यहां सचिव दिलीप यादव ने झंडा फहराया और सभी ने राष्ट्रगान किया। इसके बाद सभी पत्रकार और नागरिकों को मिष्ठान का वितरण कर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी गई। इस मौके पर सभी लोगों के बीच हर्षोल्लास का माहौल देखा गया।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

