खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां दो सगी बहनों ने पैसों के लालच में अपनी ही नानी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद, दोनों बहनें नानी के घर से नकदी और जेवरात चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
इस घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि हत्या के पीछे पैसों का लालच था। बहनों में से एक बालिग और दूसरी नाबालिग है। वारदात के बाद, दोनों ने पुलिस को चकमा देने की कोशिश की, लेकिन वारदात स्थल पर मिले पुख्ता सबूतों के आधार पर उन्हें पकड़ लिया गया। इस घटना ने रिश्तों की अहमियत को धूमिल कर दिया, जहां लालच ने अपनों को ही दुश्मन बना दिया।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

