खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भक्ति आंदोलन की अलख अगर विश्व मे किसी ने जगाई है, तो वह श्रीरामचरित मानस की रचना कर आचार्य तुलसीदास जी ने ,उक्त बातें डॉ सुशील त्रिवेदी पूर्व आई ए एस राज्य निवार्चन आयुक्त ने सरयूपारीण ब्राम्हण सभा रायपुर के द्वारा आयोजित तुलसी जयंती के अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में कही।
सरयूपारीण ब्राम्हण सभा प्रतिवर्ष तुलसी जयंती पर आयोजन करता है। इसी कड़ी में आज तुलसी जयंती मनाई गई। अन्य वक्ता के रूप में समाज के आचार्य यदुवँशमणी त्रिपाठी एवं डॉ दादुभाई त्रिपाठी ने भी तुलसीदास जी के कृतित्व व व्यक्तिव पर प्रकाश डाला।डॉ सुरेश शुक्ला सरयूपारीण ब्राह्मण सभा अध्यक्ष ने कहा कि भगवान श्रीराम को जन जन व घर घर तक पहुंचाने का काम अगर किसी ने किया तो वह सरयूपारीण समाज के कुलपुरुष बाबा तुलसीदास जी ने की। आभार प्रर्दशन अजय तिवारी ने व संचालन कैलाश तिवारी ने किया।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

