khabarworld24.-महासमुंद । कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में खेल एवम् युवा कल्याण महासमुंद तथा नगर पंचायत तुमगांव द्वारा स्वतंत्रता सप्ताह 9 से 15 अगस्त 2024 के दौरान हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें नगरीय क्षेत्र तुमगांव में खेल संघ व खिलाड़ियों ने हर घर तिरंगा अभियान चलाया। खिलाड़ियों ने “हर घर तिरंगा” कार्यकम अंतर्गत साईकिल रैली का आयोजन कर नागरिकों को जागरुक करने के उद्देश्य से रैली खेल मैदान से नगर वॉर्ड होते हुए आस पास क्षेत्र तक रैली निकालकर प्रचार प्रसार किया गया।
खिलाड़ियों ने लोगों को अपने अपने घरों में तिरंगा झंडा लगाने का संदेश देते हुए प्रेरित किया ताकि आमजन में देशभक्ति की भावना विकसित हो तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान में वृद्धि हो। आयोजन को सफल बनाने में मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत तुमगांव खीर सागर पटेल, डॉक्टर सुनील कुमार भोई व्यायाम शिक्षक भोरिंग, एवन साहू, खेल संघ के सीनियर जूनियर खिलाड़ियों का सहयोग रहा। खिलाड़ियों ने लोगों को हर घर तिरंगा” लगाने किया जागरूक
खेलों इंडिया सेंटर एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग में प्राचार्य महेंद्र टंडन, विद्यालय स्टॉफ, तीरंदाजी प्रशिक्षक एवन साहू व खिलाड़ियों द्वारा हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया। खिलाड़ियों ने “हर घर तिरंगा” कार्यकम अंतर्गत रैली का आयोजन कर नागरिकों को जागरुक करने के उद्देश्य से रैली निकाली गई। खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे ने लोगों को अपने अपने घरों में तिरंगा झंडा लगाने के लिए पोस्ट ऑफिस से झंडा खरीदने के लिए जागरुक करते हुए अपील किया है।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

