खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। रायगढ़ जीवन धारा नमामि गंगे की रायगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती गीता सिंह और उनकी पूरी टीम जिसमें नीतू सिंह अलका भट्टर ,दीक्षा देशमुख रीता राय के द्वारा आज हरियाली तीज के अवसर पर वृक्षारोपण का कार्य किया गया जिसमें आम जामुन एवं सीताफल के वृक्ष लगाए गए पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने वातावरण को हरा भरा करने एवं प्रदूषण से मुक्त करने के प्रयास में यह एक ठोस कदम जिला अध्यक्ष रायगढ़ श्रीमती गीता सिंह के द्वारा संपन्न किया गया।
वृक्ष हमारे पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखने के साथ मित्र भी है, क्योंकि सच्चा मित्र की मित्रता निस्वार्थ होती है। ऐसे ही पेड़-पौधे होते हैं वे निस्वार्थ रूप से हमको ऑक्सीजन फल लकड़ी देते हैं। इन्हें बचाए रखने का हम लोग का परम कर्तव्य है। वृक्ष से ही समय पर वर्षा होती है जो कृषि कार्यों में सहायक होती है हमें जीने की साधन देती है। वृक्ष नहीं तो हम नहीं, आज की बिगड़ते हालात के लिए मुख्य रूप से हम सभी जिम्मेदार हैं। अंधाधुन भरे भरे पेड़ की कटाई से पर्यावरण पूरी तरह से दूषित हो गया है। जिसका दुष्परिणाम देखने को भी मिल रहा है। एक वृक्ष लगाना कई संतानों का बराबर होता है, इसके अलावा प्रशासन अपने स्तर पर वृक्षों की कटाई को रोकने के लिए प्रभावी कार्यवाही करें। हर व्यक्ति कम से कम कोई भी आम से लेकर और अन्य एक पौधा जरूर लगाए और 5 वर्ष तक देखभाल करें। पौधों का संरक्षण करना हम सब का नैतिक दायित्व है।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

