खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पीएससी (PSC) 2022 में हुई धांधली की जांच के सिलसिले में आज रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग भिलाई समेत कई शहरों में CBI ने छापा मारा है। आपको बता दे कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला के घर पर सीबीआई की टीम ने छापेमारी की है। राजेंद्र शुक्ला के बेटे स्वर्णिम शुक्ला का चयन आदिमजाति कल्याण विभाग के असिस्टेंट डायरेक्टर पद पर हुआ था, जिसे लेकर जांच की जा रही है। सीबीआई की एक दर्जन अधिकारियों की टीम ने नए बस स्टैंड स्थित कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ल के मकान में दबिश दी है। सीबीआई की टीम छापेमारी कर दस्तावेजों की जांच कर रही है।
पीएससी 2022 में धांधली का मामला उठा था। जिसके बाद प्रदेश में बीजेपी की सरकार आने के बाद मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है। मामले की सीबीआई की टीम जांच कर रही है।

