खबर वर्ल्ड न्यूज- टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। ढूरू मरावी पिता हुकरू मरावी जाति बैगा उम्र 50 साल साकिन बोहिल (झुलनिया पारा) का हमराह सुखीराम बैगा, सुकर सिंह बैगा के दिनांक 31/7/24 के शाम थाना कुकदुर उपस्थित आकर मर्ग इंटिमेशन दर्ज कराया कि इसकी नाबालिक लड़की कु सविता मरावी पिता ढूरू मरावी उम्र 13 साल सा बोहिल (झुलनिया पारा) थाना कुकदुर रिपोर्ट दिनांक से दो माह पूर्व घर से निकलकर कही चली गई थीं जिसका पता तलाश, खोजबीन परिवार एवम रिश्तेदारों के किया जा रहा था की दिनांक 31/7/24 को कु सविता मरावी की सड़ी गड़ी लाश गांव के चोपी जंगल के चार पेड़ के डंगाल में अपनी गुलाबी रंग के दुपट्टा में फांसी लगाकर आत्म हत्या किया कर ली,शव का शरीर का मांसपेशी गलकर गिर चुकी है व शव शरीर का कंकाल धटना स्थल के आसपास जमीन में दूर दूर तक पड़ा है कि सूचक रिपोर्ट पर थाना कुकदुर में मर्ग क्रमांक 69/24 धारा 194 भा न्या सु सं. कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया मामले की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जाकर एवम आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर, घटना स्थल पर फोरेंसिक टीम के साथ धटना स्थल का निरीक्षण किया गया, शव की पहचान घटना स्थल में मिले मृतिका की पहने हुऐ कपड़ो , पायल से परिजन एवम ग्रामीणों द्वारा की गई है, की मृत्यु का सही कारण जानने के लिए मृत्तिका के कंकाल का सामु. स्वा.कुकदूर पीएम कराने भेजा गया जो डॉक्टर द्वारा मेडिकल कॉलेज रायपुर पीएम कराने रिफर किया गया है, मामले में मृतिका के 2 माह पूर्व गुम होने की कोई गुमशुदगी रिपोर्ट थाना कुकदुर में दर्ज नही कराई गई थीं। मामले जांच कार्यवाही की जा रही है।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

