खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। डॉ रमन सिंह ने पूर्व राज्यपाल रमेश बैस को जन्मदिन की बधाई दी।x पर रमन ने लिखा, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल रमेश बैस को जन्मदिवस पर बहुत बधाई एवं अनंत शुभकामनायें। मैं बाबा भोरमदेव से प्रार्थना करता हूँ कि आपको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन का मंगल आशीर्वाद प्रदान करें।
रमेश बैस बीजेपी के दिग्गज नेता रहे हैं, वह सात बार बीजेपी की तरफ से सांसद रह चुके हैं। उन्होंने 1978 में रायपुर नगर निगम में पार्षद पद से अपनी राजनीति की शुरुआत की थी। 1980 में वह पहली बार अविभाजित मध्यप्रदेश में विधायक बने थे। 1989 में पहली बार रायपुर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे। इसके बाद 1996 ,1998, 1999, 2004, 2009 और 2014 तक वह लगातार सात बार सांसद चुने गए थे। इस दौरान वह केंद्र सरकारों में मंत्री भी रहे।
29 जुलाई 2019 को उन्हें त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया था। इसके बाद उन्होंने झारखंड और महाराष्ट्र में भी राज्यपाल की जिम्मेदारी संभाली थी। फिलहाल उन्होंने महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से विदाई लेकर गृहराज्य में वापसी कर ली है।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

