khabarworld24.-दुर्ग । भिलाई नगर निगम में करीब 4 करोड़ का घोटाला हुआ। MIC की जांच कमेटी के मुताबिक हर महीने करीब 200 कर्मचारियों के नाम से बिना काम कराए ही निगम से वेतन का भुगतान कराया जा रहा है। इसके साथ ही कर्मचारियों का ESI और PF का पैसा भी गायब है। यह खुलासा MIC की जांच कमेटी की जांच में हुआ है।
मिली जानकारी के मुताबिक सफाई के लिए 36 करोड़ रुपए का टेंडर नागपुर की एक कंपनी को दिया गया है। भिलाई नगर निगम की सामान्य सभा में कांग्रेस और भाजपा सहित सभी पार्षदों ने सफाई में घोटाले का मुद्दा उठाया था। सभापति ने सभी निगम पार्षदों की निगरानी में एक जांच दल तय किया। यह जांच दल सफाई ठेका कंपनी की कथनी और करनी की जांच कर रहा है। इसी के सिलसिले में मंगलवार को जांच टीम के सदस्य जोन-1 पहुंचे। उन्होंने फरीद नगर मैदान में जोन एक के सभी कर्मचारियों को हाजिरी के लिए बुलाया साथ ही उनके वाहनों को भी बुलाया गया। जांच दल के सदस्यों ने एक-एक वार्ड में काम करने वाले मजदूरों की गिनती शुरू की तो चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

