khabarworld24.-बलरामपुर । जिले में एक हृदय विदारक घटना घटी है. वाड्रफनगर तहसील के बैकुंठपुर गांव में खेल-खेल में शराब पीने से तीन साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई. इस घटना से पूरा परिवार सदमें में हैं. मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. जानकारी के मुताबिक, बलरामपुर के त्रिकुंडा थाना के डिंडो पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम बैकुंठपुर निवासी तीन वर्षीय सरिता सोमवार की सुबह घर में खेल रही थी. उसकी मां सावित्री पास में ही काम कर रही थी. इस दौरान बालिका खेलते हुए अपनी दादी के कमरे में पहुंच गई. वहां शराब की बोतल और गिलास रखा हुआ था.
बच्ची ने बोतल में रखी शराब को पानी समझकर पी लिया. अनजाने में शराब पीने के बाद बच्ची को नशा चढ़ने लगा तो वह अपनी मां के पास पहुंची और नहलाने के लिए कहा. वहीं थोड़ी देर में वह बेहोश हो गई. उसके मुंह से शराब की दुर्गंध आ रही थी. बच्ची के पिता रामसेवक ने अपनी मां के कमरे में जाकर देखा तो वहां शराब की बोतल और गिलास पड़ा हुआ था. गिलास में शराब भी पड़ी थी.
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

