खबर वर्ल्ड न्यूज-जांजगीर चांपा। जांजगीर श्री अजय शर्मा के घर में पिछले 20 वर्ष से हर वर्ष सावन मास में महामृंतुजय पाठ,रुद्राभिषेक होता आ रहा है।जजमान के रूप में अजय शर्मा पत्नि मंजू शर्मा पुत्र दीपक शर्मा,पुत्री डाली शर्मा, दीप्ति शर्मा एवम् समस्त परिवार के साथ जिसमे आचार्य पंडित नूतन प्रसाद पांडेय सह आचार्य पंडित भूपेंद्र जी मारुति शर्मा,यश उपाध्याय द्वारा कराया जा रहा है।पूजा में मुख्य रूप से सहयोगिका की भूमिका निभा रहे हैं अन्नू पांडेय आर एन पांडेय पुष्पा पांडेय की।आज रुद्रा अभिषेक का दूसरा दिन है।
रुद्राभिषेक का अर्थ है रुद्र का अभिषेक यानि भगवान शिव का अभिषेक हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार मनुष्य द्वारा किए गए पाप ही उसके दुखों का कारण बनते हैं मान्यता है कि अगर व्यक्ति की कुंडली में मौजूद पापों से मुक्ति पाने के लिए रुद्राभिषेक किया जाए तो इससे विशेष लाभ मिलता है। एक और रुद्राभिषेक करता है भगवान रुद्र का अभिषेक यानी शिवलिंग पर रुद्र के मेट्रो के द्वारा अभिषेक करना रुद्राभिषेक करने से भोलेनाथ की असीम कृपा प्राप्त होती है और कुंडली में कालसर्प दोष भी दूर हो जाता है। इनके साथ ही कुंडली के अन्य ग्रह भी शिवलिंग का अभिषेक करने से शांत हो जाता है। रुद्राभिषेक का अर्थ है यह बताता है कि सब कुछ शिव है और शिव तत्व में समाहित है शिव तत्व से परे कुछ भी नहीं है। कहा जाता है जो गतिशील है जो स्थिर और अचल है वह शिव तत्व है।
सावन सोमवार में सरसों के तेल का दीपक जलाने से भगवान शिव जी की कृपा प्राप्त होती है। भोलेनाथ के आशीर्वाद से बिगड़े काम बनने लगते हैं। ग्रह दोष भी दूर हो जाते हैं। घर में सुख समृद्धि का वास रहता है।

