खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। जशपुर पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ एक और बड़ी जीत हासिल की है। कुख्यात सरगना जसिम शाह समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है, और 22 मवेशियों को उनके चंगुल से छुड़ाया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों का शहर में जुलूस भी निकला है।
बता दें 25-26 जुलाई की रात, जशपुर के पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह को एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि कुख्यात तस्कर जसिम शाह लोरो घाटी जंगल से मवेशियों को झारखंड ले जाने की योजना बना रहा है। तत्काल एसडीओपी चंद्रशेखर परमा और निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू के नेतृत्व में अलग-अलग टीम गठित कर लोरो घाटी के घने जंगलों में पुलिस ने तगड़ी घेराबंदी की और जसिम शाह सहित छह तस्करों को धर दबोचा।
तस्करों का नया नारा: ‘पशु तस्करी करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है’
गिरफ्तारी के दौरान तस्करों ने नेशनल हाईवे 43 पर नारा लगाया, “पशु तस्करी करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है।” इस नारे ने तस्करों की हताशा और पुलिस की सख्त कार्यवाही को उजागर किया है।

