खबर वर्ल्ड न्यूज़ – व्यास पाठक , रायपुर l विधानसभा में खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने विधायकों के सवालों का जवाब बेबाकी से दिया सत्ता पक्ष के विधायक रामकुमार टोप्पो ने जब मंत्री से पूछा कि राशन कार्ड बनाने के लिए ₹2000 देने पड़ रहे हैं यह परंपरा कब रुकेगी l तब मंत्री ने जवाब देते हुए कहा शिकायत आएगी तो उस पर कार्रवाई करेंगे और कलेक्टर को निर्देश देंगे कि शिविर लगाकर राशन कार्ड बनवाए ।
वहीं विपक्ष से पूर्व मुख्यमंत्री पाटन विधायक भूपेश बघेल ने सवाल किया प्रदेश की राशन दुकानों में चना वितरण की मात्रा कम थी या अधिक थी गुणवत्ता परीक्षण कब हुआ भूपेश बघेल ने मानपुर मोहला और गरियाबंद जिलों का जिक्र करते हुए सदन में कहा इन जिलों में चना वितरण हुआ ही नहीं है राशन दुकानों से वितरित होने वाले चने की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल हुए ।
जिस पर खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने कहा कि चने का वितरण लगभग सभी जगह पूरा हो गया है जहां नहीं हुआ होगा उसे करवा देंगे आपके भी कार्यकाल में 7 महीने तक चने का वितरण नहीं हुआ था तब पाटन विधायक भूपेश बघेल चुप होकर अपने जगह पर बैठ गए l चने की गुणवत्ता को लेकर शिकायत पाये जाने पर जाँच कराने की बात मंत्री दयालदास बघेल ने की l

