खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। जिले में तेंदुए की खाल मामले में वन विभाग फरार मुख्य आरोपी आकाश वर्मा को सराईपाली से गिरफ्तार किया है।आरोपी के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है। वन विभाग के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि पूछताछ में कई अहम खुलासे हो सकते है।
आपको बता दें कि, तीन माह पूर्व रायगढ़ वन विभाग को सूचना मिली कि कोतरा रोड में एक मकान में तेंदुए की खाल रखने की जानकारी मिली। जिसपर तत्परता दिखाते हुए रायगढ़ वन विभाग का अमला और कोतवाली पुलिस द्वारा कोतरा रोड में दबिश दिया और तथा तेंदुए की खाल को बरामद किया गया।लेकिन मुख्य आरोपी मौके पर नही था। जिसपर वन विभाग मर्ग कायम कर मुख्य आरोपी आकाश वर्मा की पतासाजी में जुट गई थी।
वन विभाग को तीन माह पश्चात इनपुट मिला कि आरोपी सराईपाली के एक गाँव मे है जिसपर वन विभाग द्वारा टीम भेजकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया और रायगढ़ मुख्यालय लाया गया। बता दें आरोपी आकाश वर्मा से अभी पूछताछ नही हो पाई है। फिलहाल वन विभाग वन अधिनियम के तहत आगे की कार्यवाही कर रही है।

