khabarworld24.-कोरबा । जिले में पुटू की सब्जी खाने से एक ही परिवार के 4 लोग बीमार पड़ गए हैं. पुटू खाने से सभी उल्टी दस्त से परेशान होने लगे. जिसके बाद हालत बिगड़ने पर सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह मामला हरदी बाजार गांव का है. मिली जानकारी के अनुसार, हरदी बाजार निवासी हरिश्चंद्र मिरी का परिवार शुक्रवार की रात पुटू की सब्जी बनाकर खाया और खाने के बाद परिवार सो रहा था. इसी बीच देर रात करीब 3 बजे परिवार के सदस्यों में अचानक पेट दर्द चालू हो गया.
पेट दर्द चालू होते ही बेचैनी घबराहट होने लगा तबीयत बिगड़ते देख 4 लोगों को तत्काल हरदी बाजार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जिसमें संगीता बाई मिरी, प्रेमलता मिरी, चंपा बाई मिरी एवं मुकेश कुमार मिरी को भर्ती तीनों गया. डाक्टर और स्टॉफ नर्स के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया. चार लोगों में से एक संगीता बाई की हालत गंभीर है जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. बताया जा रहा है कि जंगली सुवामुंडी नामक पुटू खाने से परिवार के लोग बीमार पड़े हैं. फिलहाल, सभी का इलाज जारी है.
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

