khabarworld24.-रायपुर । छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में EOW ने कार्रवाई तेज कर दी है। प्रिज्म होलोग्राफी कंपनी के स्टेट हेड दिलीप पांडे की गिरफ्तारी के बाद EOW की टीम ने आबकारी विभाग में पदस्थ दो अधिकारियों को पूछताछ के लिए बुलाया था। इन अफसरों से तीन घंटे तक पूछताछ हुई और पांच पेज का बयान लिखित में लिया गया। इसमें आबकारी अधिकारियों ने सिंडिकेट की मदद करने वाले और सिंडिकेट के हर काम में शामिल कुछ अफसरों के खिलाफ सबूत दिए हैं। EOW की पूछताछ में पांच पेज का बयान देने वाले अफसर कोर्ट में बयान के दौरान पलट ना जाएं, इसलिए EOW की टीम जज के सामने कलमबद्ध बयान कराने की तैयारी कर रही है।
EOW के अधिकारी अब तक शराब घोटाले में आधा दर्जन से ज्यादा लोगों के बयान कलमबद्ध कर चुकी है। इनमें से कई ऐसे लोग हैं जिनके खिलाफ इस घोटाले में शामिल होने का आरोप भी है। दो आबकारी अफसरों का बयान कलमबद्ध कराने के बाद EOW के अधिकारी दो और अफसरों को पूछताछ के लिए बुलाएंगे। ये वह अफसर हैं, जो सिंडिकेट के कोर ग्रुप में शामिल एपी त्रिपाठी के बेहद करीबी रहे। इस साल इन अफसरों ने सिंडिकेट की मदद करने के लिए ट्रांसफर लिस्ट अपने हिसाब से निकलवाई थी।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

