विरोध की तख्तियां लेकर पहुंची है महिलाएं, क्षमता विस्तार से बढ़ेगा प्रदूषण, उजड़ जाएंगे चार गांव !
खबर वर्ल्ड न्यूज-रमेश अग्रवाल-रायगढ। अडानी पावर लिमिटेड की क्षमता विस्तार को लेकर आज सूपा में जनसुनवाई हो रही है। जिसका विरोध पुरजोर तरीके से ग्रामीण कर रहे हैं, माइक से लेकर लोगों के ज़ुबान में भी अदानी पावर लिमिटेड के खिलाफ विरोध के स्वर बुलंद हो रहे हैं।
जनसुनवाई पर पहुंची महिलाएं हाथों में तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही है, तो वहीं ग्रामीण कंपनी द्वारा पूर्व में की गई वादाखिलाफी याद दिलवा कर कंपनी हटाने की बातें कह रहे है। देखा जाए तो अडानी पावर लिमिटेड की क्षमता विस्तार को लेकर हो रहे जनसुनवाई का लोग शुरू से ही विरोध करना शुरू कर दिए हैं, क्योंकि लोग भली भाती परिचित हैं कि कंपनी के विस्तार से क्षेत्र में प्रदूषण, सड़क हादसा और बीमारियां सहित और अन्य समस्याएं बढ़ जाएगी।

