खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। राजनीतिक स्वार्थ और दंभ ने ना जाने कितने जवानों की बलि ले ली जाने कितनी घर उजाड़ दिये, परंतु ये जंग है कि रुकती ही नहीं! न जाने कितनी शहादतों के बाद हमारा देश आजाद हुआ इस आजादी की हमने बड़ी भारी कीमत चुकाई है पर सबक शायद हम आज तक नहीं ले पाए हैं ,सेना के जवान हर दिन शहादत दे रहे हैं, एक बड़ा अजीब सा माहौल बना हुआ है की सेना के जवान हमारी रक्षा करेंगे और और उसके लिए भी अपने प्राण भी निछावर कर देंगे तो क्या शहादत करना उनकी जिम्मेदारी है।
हर शहादत एक बहुत बड़ा प्रश्न चिन्ह उठाती है लोकतंत्र पर, जब किसी परिवार का कोई जवान बच्चा चला जाता है तो यह कहने या समझाने की बात नहीं होती कि उस परिवार पर क्या गुजरती होगी फिर भी शायद हम मौत को बहुत आसान समझ रहे हैं कोई कुर्बान होने को ही तो सेना में नहीं आता और ना किसी की जिम्मेदारी है, यह सही है कि जो सेवा में आते हैं देश के रक्षा करना उनकी जिम्मेदारी है और फिर चाहे उसमें उनके प्राण ही क्यों ना चले जाए पर जहां पर यह पता हो कि वह प्राणों की रक्षा नहीं कर पाएंगे वहां पर भी क्या समान रवैया अपनाया जाना चाहिए उसकी शहादत को हम किस नजरिए से देखते हैं ,सियासत और कूटनीति के अपने मायने होते हैं अपनी सोच और मसले होते हैं, पर यह सिर्फ निहायत खोखली बातें होती हैं क्या हमारे जवान सिर्फ सहादत के लिए तैयार किए जाते हैं हम दावा करते हैं कि हम उनकी शहादत का बदला लेंगे हम उनको इंसाफ देंगे ,पर क्या बात इतने से खत्म हो जाती है !यह मुद्दा गंभीरता से विचार करने का है, राजनीतिक सोच से ऊपर उठकर गंभीरता पूर्व विचार करने की सख्त जरूरत है, हम उनकी शहादत को उनकी जिम्मेदारी मानकर जी रहे हैं पर क्या यह सही है क्या इस पर विचार करने की जरूरत नहीं है?और हमें यह एहसास होना ही चाहिए कि कोई भी जवान शहीद होने के लिए सीमा पर न जाए देश सेवा करना अगर कर्तव्य है तो क्या कुर्बानी देना हमारी जिंदगी का हिस्सा , जरूरत पड़ने पर पूरा देश अपनी जान न्योछावर कर सकता है पर ऐसी जरूरत क्यों पड़े संसद में बैठकर नीति निर्माण करने वालों को इस बात पर गंभीरता पूर्व विचार करने करना चाहिए!
शहीदों की याद और उनकी कुर्बानियों का महत्व हमेशा हमारे दिलों में रहना चाहिए। यह केवल एक दिन या एक आयोजन तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि यह हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा होना चाहिए। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि हमारी स्वतंत्रता और शांति के पीछे अनगिनत शहीदों का बलिदान है।
समाज के जिम्मेदार व्यक्ति के तौर पर हमें शहीदों के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। उनकी शहादत को केवल एक आंकड़ा या समाचार की हेडलाइन बनाकर नहीं छोड़ देना चाहिए। उनके परिवारों की देखभाल, उनके बच्चों की शिक्षा और उनके योगदान को सम्मानित करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।

