खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। आज के वैश्विक परिवेश में हर देश एक दूसरे देश की घटनाओं से पूर्णतः प्रभावित होता है। पिछले कुछ वर्षों में राजनीतिक और सामाजिक परिवेश में ऐसे बदलाव आए हैं जिनकी वजह से यह मानना मुश्किल हो गया है कि एक बार सत्ता में आने के बाद पुनः वापसी कर सके। पूरा विश्व इसका गवाह है।
लेकिन हमारे देश में जनप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मिथक को व्यर्थ साबित कर दिया है। इतिहास को बदलने की क्षमता रखने वाले प्रधानमंत्री मोदी ने न केवल कोविड-19 के चुनौतीपूर्ण समय में देश को दिशा दी, बल्कि नोटबंदी के कठोर कदम के बावजूद जनता का विश्वास जीतने में सफल रहे। जिस प्रकार से नोटबंदी के बाद अन्य देशों में सरकारें पुनः सत्ता में नहीं आ सकीं, वहां मोदी जी ने इसे संभव करके दिखाया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बार-बार यह साबित कर चुके हैं कि वे केवल दिल्ली की सत्ता पर नहीं, बल्कि जनता के दिलों पर राज करते हैं। उनकी नीतियों और निर्णयों ने न केवल भारत को नई दिशा दी है, बल्कि विश्व स्तर पर भी देश की छवि को सुदृढ़ किया है , विशेषकर पिछले 3-4 वर्षों में विश्व में ऐसी अनेक घटनाएं हुई हैं जिन्होंने सरकारों को उथल-पुथल कर दिया है। कोविड-19 महामारी के कारण 79 देशों में चुनाव रद्द या स्थगित हुए, और इसके बाद 124 लोकतांत्रिक देशों में चुनाव हुए लेकिन कोई भी सरकार या प्रधानमंत्री सत्ता में वापसी नहीं कर पाया। इसका सबसे बड़ा उदाहरण अमेरिका है, जहां इसी मुद्दे को भड़का कर और अन्य मुद्दों का सहारा लेकर सत्ता बदल गई।मैं यहां चीन, रूसया उत्तर कोरिया जैसे ऑटोक्रेटिक देशों की बात नहीं कर रहा हूँ,जहां सत्ता पर एक व्यक्ति या पार्टी का एकाधिकार है।
पिछले 2-3 वर्षों में सरकारों के गिरने का एक और कारण वैश्विक मंदी और रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण उत्पन्न हुए अस्थिर हालात रहे हैं। इसका प्रभाव यूरोप के देशों में देखा जा सकता है, जहां गिरती अर्थव्यवस्था और अप्रत्याशित प्रतिबंधों के कारण हालात बिगड़ने से जनता में आक्रोश बढ़ा और सरकारें बदल दी गईं। इसके अतिरिक्त, दुनिया भर के कई देशों में दंगे, अलगाव और आर्थिक आतंकवाद भी राजनीतिक अस्थिरता का कारण बने हैं। इस कारण एशिया, अफ्रीका, और यूरोप के कई देशों में अव्यवस्था फैली और कई जगह सरकारें गिर गईं ।इसके अलावा, लीगल इमिग्रेशन, डेमोग्राफिक बदलाव, सोशल मीडिया मैनिपुलेशन और हाइब्रिड वारफेयर भी राजनीतिक भूचाल के प्रमुख कारक रहे हैं। भारत ने इन सभी चुनौतियों का सामना किया और इनसे निपटने में सफल रहा, जो मोदी की वापसी के माध्यम से स्पष्ट होता है। यह दर्शाता है कि देश का मूल अब भी देशभक्त है, समझदार है, और वैश्विक घटनाओं को समझता है। तमाम कमियों के बावजूद सही निर्णय लेने में सक्षम है।
हालांकि, यह सवाल जरूर बनता है कि क्या अगले 5 वर्षों में ये चुनौतियां नहीं आएंगी? बिलकुल आएंगी। वास्तव में, ये चुनौतियां शुरू भी हो चुकी हैं। 4 जून को चुनाव परिणाम आने के बाद कम से कम 100 फेक न्यूज वायरल हो चुकी हैं। अमेरिका में चुनाव होने के कारण वहां अभी थोड़ी शांति है, लेकिन सत्ता का खेल खत्म होते ही PsyOps (साइकोलॉजिकल ऑपरेशन्स) का नया दौर शुरू होगा। यूरोप में सत्ता बदल रही है, वहां अब राइट विंग बढ़त दिखा रहा है। यूके में भी हाल ही में सत्ता बदली है। अगले 6 महीनों में आप दुनिया भर में नया नेतृत्व देखेंगे, जिससे नए चैलेंजेस और सत्ता संघर्ष के खेल शुरू होंगे।ऐसे माहौल में, भारत में एक स्थिर, परिपक्व और मजबूत सरकार का होना आवश्यक है। यह स्थिति देश को स्थिरता और विकास की दिशा में आगे बढ़ाने में सहायक होगी।

