खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी, NSUI के प्रभारी महामंत्री हेमंत पाल और प्रदेश सचिव कुणाल दुबे तीनों को एक दिन की रिमांड पर जेल भेजा गया है। कृष्णा किड्स स्कूल प्रबंधन ने इन नेताओं पर स्कूल के अंदर जबरदस्ती घुसकर संस्था के खिलाफ नारेबाजी और स्टाफ को गाली देने का आरोप लगाया था।
दरअसल, स्कूल प्रबंधन ने 8 जून को न्यू राजेंद्र नगर थाने में FIR दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने इन नेताओं की गिरफ्तारी के लिए टीम भेजी थी। इसके बाद हेमंत और कुणाल थाने पहुंचे और लगभग 1 बजे अपनी गिरफ्तारी दी। विकास तिवारी ने रायपुर की अदालत में सरेंडर किया था। कल बुधवार को इस मामले में जमानत को लेकर सुनवाई होगी। फिलहाल तीनों कांग्रेस नेताओं की रात जेल में बीतेगी।

