खबर वर्ल्ड न्यूज-रमेश अग्रवाल-खरसिया। खरसिया मंडल भाजपा अध्यक्ष सतीश अग्रवाल ने कांग्रेस शासित नगर पालिका परिषद में पिछले 5 वर्षों के अपने कार्यकाल में नगर पालिका क्षेत्र में किए निर्माण एवं विकास कार्यों की आड़ में भारी भ्र्ष्टाचार किये जाने का आरोप लगाते हुए कहा है, कि कांग्रेस शासित इस नगर पालिका ने अपने 5 साल के कार्यकाल में यदि ईमानदारी से जाँच करवाया जाए तो करोड़ो के भ्र्ष्टाचार खुल कर सामने आ जाएंगे,सतीश अग्रवाल ने आगे कहा की मेरे पास इनके भ्र्ष्टाचार के दस्तावेजी सबूत है।
लेकिन प्रशासन की ओर से अभी भी कोई कार्यवाही नही की जा रही है,उन्होंने आगे कहा कि प्रशासन भले ही कांग्रेसी परिषद के खिलाफ कोई कार्यवाही नही कर रही,लेकिन इस बार नगर पालिका के चुनाव में इनके भ्र्ष्टाचार से ऊब चुकी नगर की जनता इनको नगर पालिका की सत्ता से बेदखल कर कांग्रेसी भ्र्ष्टाचार को बेनकाब कर देगी।

