खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर संभाग के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ के नवनियुक्त संभाग अध्यक्ष कुमारी भगवती कश्यप के नेतृत्व में आज बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव से विधायक कार्यालय में मुलाकात कर अपनी मांगो को रखते हुए अपनी समस्या से अवगत करवाया।
विधायक किरण देव ने नव नियुक्त संभागीय अध्यक्ष कुमारी भगवती कश्यप को अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं देते हुए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की समस्या को संबंधित विभाग के मंत्री से चर्चा कर समाधान करने हेतु आश्वस्त किया है। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष रुपसिंह मंडावी, पांच जिला के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ के अध्यक्ष, सचिव, पदाधिकारी एवं बहनें उपस्थित थे।

