khabarworld24.-रायपुर। निकाय चुनाव के समय छत्तीसगढ़ में निगम, मंडल और आयोगों में नियुक्तियां शुरू होंगी। पार्टी के सूत्रों के अनुसार भाजपा सरकार सिर्फ अभी लगभा 20 निगम मंडलों में नियुक्ति करेगी। इस बार नए लोगों की भी भाग्य का पिटारा खुलने वाला है। विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि जो पिछले 15 वर्षों में सत्ता का सुख नहीं भोग पाए थे, उनका भाग्य इस बार सायं-सायं चमकने वाला है। विधानसभा उप चुनाव और निकाय चुनाव के समय जिन नेताओं को निकाय या अन्य चुनाव के लिए टिकट नहीं मिल पायेगी उन्हें निगम मंडलों में पद देकर खुश किया जायेगा। गौरतलब है कि कांग्रेस शासन काल में हुई नियुक्ति में एक दो को छोड़कर बाकी सभी नेता इस्तीफा दे चुके हैं । सूत्र यह भी बता रहे हैं कि निगम-मंडलों में अध्यक्ष उपाध्यक्ष और सदस्य पद पर उन्हीं नेताओं को नियुक्तियां मिलेगी जिनका आम जनता से सीधा मेल मिलाप है । इसके अलावा नाराज नेताओं को भी एडजस्ट करने की जानकारी मिल रही है। भाजपा BJP के जिन नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी नहीं मिली है, उन्हें निगम-मंडल में शामिल किया जा सकता है। पहले चरण में 12 निगम मंडलों में नियुक्ति होगी। आठ की नियुक्ति कोटे के आधार पर होगी। बचे 10 लोगों की नियुक्त संगठन और मंत्रियों से जुड़े लोगों की सिफारिश से की जाएगी।
प्रदेश के 30 से अधिक निगम-मंडलों, आयोगों में होनी है नियुक्तियां प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद इन पदों पर काबिज कांग्रेस के कुछ नेताओं ने खुद इस्तीफा दे दिया था, और जो न्यायालय के आदेश से अभी तक बने हैं हैं उन निगम मंडलो को छोड़कर बाकी में नियुक्तियां की जाएगी। कांग्रेस सरकार के जाने के बाद प्रदेश में भाजपा की सरकार गठित होने के बाद निगम-मंडल, आयोग और प्राधिकरण में नई नियुक्तियों का भाजपाई इंतजार कर रहे हैं जो शीघ्र ही भरे जायेंगे । निगम-मंडल आयोगों के अध्यक्षों को कैबिनेट और राज्य मंत्री का दर्जा भी दिया जाता है। इसमें उनके वेतन-भत्ता, गाड़ी, आवास आदि की सुविधा दी जाती है। इस तरह से उन्हें भी सत्ता सुख दिया जाता है। इसी तरह अलग-अलग मंडल आयोगों में सदस्यों को भी विभिन्न सुविधाओं का लाभ मिलता है। इन पदों पर पुराने कर्मठ नेताओं को ही बनाया जाता है। माध्यमिक शिक्षा मंडल में हुई नियुक्ति प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा मंडल में अशासकीय सदस्यों की नियुक्ति हुई जिसने पुराने कार्यकर्ताओं के अलावा पांच विधायकों को भी सदस्य बनाया गया है। कांग्रेसी सदस्यों को हटाकर भाजपा के कार्यकर्ताओ को नियुक्ति दी गई है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

