khabarworld24.-जगदलपुर। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने पर नगर पंचायत बस्तर से दंडवत करते हुए जगदलपुर आकर दंतेश्वरी देवी के दरबार में हाजिरी लगाने का संकल्प लेने वाले हेमंत कुमार नेताम संकल्प पूरा करने यात्रा पर निकल चुके हैं। हेमंत कुमार नेताम जगदलपुर से 18 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर स्थित नगर पंचायत बस्तर के भोरमदेव वार्ड क्रमांक तीन के निवासी हैं।
35 वर्षीय हेमंत वहां नरोन्हा तालाब के तट पर स्थित माता मंदिर में सेवादार हैं। भाजपा का समर्थन करने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यह प्रशंसक आठ अप्रैल 2024 को नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम छोटे आमावाल में प्रधानमंत्री की चुनावी जनसभा में भी शामिल हुआ था। उसके एक स्वजन श्यामवती ने बताया कि हेमंत ने सभा से वापस गांव लौटने के बाद संकल्प लिया था कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनने पर वह बस्तर से राजमहल परिसर जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी के मंदिर तक दंडवत करते हुए जाएगा और देवी का आभार जताएगा। देवी दर्शन के बाद राजपरिवार के भी भेंट करेगा। बस्तर से अपने तीन सहयोगियों के साथ सोमवार तड़के हाथ में नारियल लेकर दंडवत करते हुए हेमंत ने यात्रा शुरू की थी। मिली जानकारी के अनुसार शहर की सीमा में उनका आगमन हो चुका है। बुधवार को मंदिर पहुंचकर उनकी यात्रा संपन्न होगी।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

