khabarworld24.-बलौदाबाजार। बलौदाबाजार में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने भीम क्रांतिवीर के संस्थापक किशोर नवरंगे को गिरफ़्तार किया है। किशोर नवरंगे हिंसा और आगजनी की घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। बताया जा रहा है कि, किशोर नवरंगे के आह्वान पर ही प्रदेश भर के लोग बलौदबाज़ार पहुंचे थे और इसके बाद ही हिंसा हुई थी। पुलिस किशोर नवरंगे से पूछताछ कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि, किशोर नवरंगे से पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।
बता दें कि, बलौदाबाजार में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने अब तक 132 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनमे अलग अलग संगठन के 20 प्रमुख भी शामिल हैं। गिरफ्तार हुए आरोपियों में भीम रेजिमेंट के संभाग अध्यक्ष जीवराखन बांधे और प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश सोनवानी भी शामिल हैं। बलौदा बाजार पुलिस ने कुल 7 टीमें बनायी है जो प्रदेश भर से आरोपियों कि पतासाजी में जुटी हुई हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

