khabarworld24.-दुर्ग । जिले में सोशल मीडिया पर धर्म को लेकर विवादित पोस्ट के आरोपी को भिलाई तीन पुलिस ने गिरफ्तार किया, लेकिन 24 घंटे के अंदर जमानत मिल गई। विशेष संप्रदाय के लोग फिर से विरोध में उतर आए। उन्होंने भिलाई तीन तहसील कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। जब प्रदर्शन उग्र रूप लेने लगा तो एसपी SP के निर्देश पर पुलिस वालों ने प्रदर्शनकारियों को वहां से खदेड़कर बाहर किया। विरोध करने वाले लोगों का कहना है कि पुलिस आरोपी के खिलाफ जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। इससे उसे न्यायालय में पेश करते ही जमानत का फायदा मिल गया।
इस बात की जानकारी होते ही विशेष संप्रदाय के लोग भड़क गए। वह लोग मंगलवार देर शाम इकट्ठा हो गए। सभी भिलाई तीन पहुंचे और तहसील कार्यालय में घुसकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही एसपी दुर्ग ने कई थानों से बल को वहां भेजा। जब हालात बिगड़ते दिखे तो एसपी दुर्ग खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाया कि पुलिस अपना काम कर रही है। कानून को हाथ में लेना सही नहीं है। यहां किसी ने भी सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की तो उसके खिलाफ पुलिस सख्ती से पेश आएगी। इसके बाद पुलिस कर्मियों और अधिकारियों ने खुद हाथ में डंडा उठाया और सभी लोगों SDM और तहसील न्यायालय से बाहर किया।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

