khabarworld24.-नारायणपुर: प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार आई है, तब से नक्सली बौखलाए हुए हैं। लगातार सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश में है। साथ ही ग्रामीणों को भी निशाना बनाने के फिराक में है। इसी बीच नक्सलियों ने 15 ग्रामीणों को गांव से भगा दिया। बताया जा रहा है कि एक ही परिवार के 15 लोगों को नक्सलियों ने गांव से भगा दिया। जिसके बाद ग्रामीण नारायणपुर मुख्यालय के रैन बसेरा में शरण ली। मिली जानकारी के अनुसार, मामला कोहकामेटा थाना क्षेत्र का है। दरअसल, यहां एक सप्ताह पहले नक्सलियों ने दो सदस्यों की हत्या कर दी थी। जिसके बाद से परिवार के सभी सदस्य दहशत में है। अब नक्सलियों ने उन्हें गांव से निकाल दिया। लेकिन यहां भी कोई प्रशासनिक अमला नहीं पहुंचा, जो उनकी मदद कर सके। आपको बता दें कि अबूझमाड़ के मसपुर इलाके में माओवादियों ने ग्रामीण की हत्या कर दी थी।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

