khabarworld24.-बिलासपुर। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की स्वागत रैली में शामिल हुए भाजपा कार्यकर्ता पॉकेटमारों के शिकार हो गए। करीब एक दर्जन कार्यकर्ताओं के पर्स गायब हो गए। इनमें उनके नगद रुपये के अलावा पहचान पत्र और एटीएम कार्ड जैसे जरूरी दस्तावेज भी थे। ज्यादातर लोगों के साथ यह घटना अग्रसेन चौक के पास हुई। केंद्रीय राज्य मंत्री बनने के बाद तोखन साहू कल पहली बार बिलासपुर पहुंचे। इंटरसिटी एक्सप्रेस से उतरने के बाद रेलवे स्टेशन से उनकी स्वागत रैली निकली जो राम मंदिर में समाप्त हुई। स्टेशन से ही स्वागत करने की कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों में होड़ लगी हुई थी। अग्रसेन चौक पर कुछ ज्यादा ही भीड़ थी और लोग फूल माला पहनाने के लिए धक्का मुक्की जैसी स्थिति बन गई थी। इस दौरान शिक्षक संघ के पदाधिकारी संजय शर्मा, मनोज सनाड्य दोनों के ही पर्स पार हो गए। नेहरू चौक पर भी उमेश चंद्र शुक्ला की जेब कट गई। सिविल लाइन थाने में पांच लोगों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

