khabarworld24.-बलरामपुर. जिले के वाड्रफनगर के धनवार स्थित आरटीओ चेकपोस्ट पर रात करीब 1 बजे उत्तरप्रदेश से पहुंचे आधा दर्जन लोगों ने जमकर उत्पात मचाया. वहां वाहनों के कांच तोड़ दिए और आरटीओ चेक पोस्ट में कार्यरत कर्मचारियों से भी जमकर मारपीट की. दरअसल बीती रात आरटीओ चेक पोस्ट में एक पिकअप वाहन क्रमांक UP 64 BT 5888 पहुंचा था, जिसका पीछा कुछ मोटरसाइकिल सवार युवक कर रहे थे. वहीं जब पिकअप का चालक आरटीओ चेक पोस्ट के समीप पहुंचा तो उससे मारपीट करने में उतारू हो गए. इसके बाद वहां पर तैनात आरटीओ चेक पोस्ट के कर्मचारियों ने बीच बचाव करते हुए दोनों को शांत कराया और वापस भेज दिया.
घटना के बाद पिकअप के चालक ने अपने घर में फोन कर बताया कि मेरे साथ आरटीओ चेक पोस्ट पर मारपीट हुई है. इसके बाद लगभग आधा दर्जन लोग आरटीओ चेक पोस्ट पहुंचे और वहां तैनात कर्मचारियों से मारपीट करने लगे. पास में रखी कुर्सियों को भी तोड़ दिया. आने-जाने वाले वाहनों के शीशे भी फोड़ डालें. आरटीओ चेक पोस्ट के कार्यालय में भी युवकों ने घुसने का प्रयास किया, जिसमें वह असफल रहे. काफी देर उत्पात मचाने के बाद सभी युवक उत्तरप्रदेश की ओर भाग निकले. घटना की पूरी जानकारी आरटीओ चेक पोस्ट अधिकारी ने बसंतपुर थाने को लिखित में दी. पुलिस गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही.
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

