नई दिल्ली। आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप 2024 में ग्रुप-डी की टीमों का आज यानी 17 जून को दो मुकाबले खेले गए। पहला मैच बांग्लादेश बनाम नेपाल की टीम के बीच खेला गया, जिसमें बांग्लादेश की टीम को 21 रन से जीत मिली। इस मैच में मिली जीत के साथ ही बांग्लादेश ने सुपर-8 के लिए जगह पक्की की।
वहीं, दूसरे मैच में श्रीलंकाई टीम ने नीदरलैंड्स को धूल चटाई। श्रीलंकाई टीम पहले ही सुपर-8 की रेस से बाहर हो चुकी थी, लेकिन श्रीलंका ने टूर्नामेंट में अपना सफर जीत के साथ ही खत्म किया। वहीं, नीदरलैंड्स की टीम का टी20 विश्व कप सुपर 8 में पहुंचने का सपना टूटा। ऐसे में जानते हैं आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के प्वाइंट्स टेबल का हाल कैसा है।

