खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंड़ागांव। जिले के थाना ईरागांव में प्रार्थी रूपसिंह मण्डावी ने लिखित रिपोर्ट दर्ज करवाया कि उसकी मोटर सायकल सीडी डिलक्स कमांक सीजी 19 बीए 2795 को 30 अप्रेल2024 को घर आंगन में बिना ताला दिये खड़ा कर रखा था, सुबह उठकर आंगन में देखा तो मेरी बाईक वहां नही थी, जिसे कोई अज्ञात चोरी कर ले गया। प्रार्थी के लिखित आवेदन पर धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। थाना ईरागांव पुलिस की टीम मोटर सायकल चाेरी प्रकरण में पता तलाश के दौरान पता चला कि ग्राम बाड़ागांव का समझुराम पोटाई उक्त चोरी के मोटर सायकल से कुछ दिन पहले घुम रहा था।
पुलिस ने बाईक चोरी के आरोपी समझुराम पोटाई का पता तलाश किया गया जो ग्राम नयापारा बेलगांव में अपने जीजा के घर में मिला आरोपी से चोरी किये गये मोटर सायकल के बारे में पुछताछ करने पर समझु पोटाई द्वारा मोटर सायकल को चोरी करना स्वीकार किया गया एवं आरोपी के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर आरोपी के कब्जे से चोरी हुआ मोटर सायकल कमांक सीजी 19 बीए 2795 को गवाहो के समक्ष जप्त किया गया। बाद आरोपी विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाही उपरांत न्यायालय के समक्ष पेश कर आदेशानुसार जेल दाखिल किया गया। उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक गोपेन्द्र पटेल थाना प्रभारी ईरागांव, सउनि. विष्णु राम नरेटी, प्रआर 302 दुखू राम मण्डावी, आर. 598 हिरालाल पोयाम, आर. 624 मंजीत पोयाम, आर. 816 रामलाल मण्डावी, आर. 2032 बालसिंग यादव का योगदान रहा।

