खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत नक्सलियों के लगातार उपस्थिति की आसूचना पर डीआरजी, बस्तर फाईटर सुकमा एवं 206, 207, 208 कोबरा बटालियन के जवान विशेष नक्सल अभियान हेतु ग्राम कंगालतोग व आस-पास क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे। अभियान के दौरान आज शुक्रवार सुबह ग्राम कंगालतोंग के जंगाल में पुलिस पार्टी की गतिविधियों को देखकर नक्सली जंगल व झाड़ी का आड़ लेकर भाग खडे हुए। इसके बाद घटनास्थल की सर्चिग करने पर नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखे गये डम्प से स्नाईपर जैकेट सेट, विस्फोटक, कारतूस व अन्य नक्सली सामाग्री बरामद किया गया। तद्पश्चात सभी जवान सर्चिग करते हुए सुरक्षित कैम्प वापस लौट आये हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों के डम्प से बरामद सामाग्रियों में 01. स्नाईपर जैकेट सेट 03 नग, 02. बीजीएल सेल बड़ा 02 नग। 03. बीजीएल सेल छोटा 05 नग, 04. एके-47 रायफल के जिंदा राउण्ड 01 नग, 05. 303 रायफल के जिंदा राउण्ड 01 नग, 06. बैटरी चार्जर क्लिप 03 नग, 07. एचआईडब्ल्यू बैटरी 02 नग, 08. आईडी 01 नग, 09. कनेक्टर लीड वायर 02 नग, 10. प्लास्टिक बॉक्स 02 नग, 11. बिजली बोर्ड 01 नग, 12. भरमार बैरल (पुराना) 01 नग, 13. पेंसिल सेल 05 नग, 14. प्रभात तिमाही न्यूज पत्र 01 नग, 15. नक्सल दैनिक दस्तावेज मय दफूती, 16. लकड़ी स्पाईक 07 नग, 17. काम्बेट वर्दी कपडा लगभग डाई मीटर,18. स्टेपलर मय पिन 02 नग, 19. साबुन 09 नग, 20. सेलो टेप भूरे रंग का 01 नग, 21. स्टील प्लेट 02 नग, 22. बैग 02 नग, 23 . दैनिक उपयोगी कपड़ा, 24. नक्सली अन्य दैनिक उपयोगी सामान। बरामद किया गया है।

