खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्य सरकार ने अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। जिसका आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के मुताबिक IAS-IPS सहित भारतीय सेवा के अफसरों का DA चार प्रतिशत और बढ़ गया। इसका लाभ उन्हें एक जनवरी 2024 से मिलेगा। यानी जनवरी से अभी तक का एरियर भी उनके खाते में आएगा। अब उन्हें भी 50 प्रतिशत डीए मिलेगा। इससे पहले 46 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जा रहा था।



