खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत दो नक्सलियों बुरजी आरसीपी डीएकेएमएस उपाध्यक्ष बिच्चेम फरसी उर्फ बिज्जू एवं गोरना-मनकेली मिलिशिया सदस्य व मूलवासी बचाओ मंच का उपाध्यक्ष संदीप मोड़ियाम ने बीजापुर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। नक्सलियों को आत्मसमर्पण व पुनर्वास नीति के तहत 25-25 हजार रुपये का प्रोत्साहन राशि प्रदाय किया गया है।
बीजापुर जिले में वर्ष 2024 में अब तक 111 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर मुख्य धारा में शामिल हो चुके हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आत्मसमर्पित नक्सली बिच्चेम ने वर्ष 2007 में गंगालूर एरिया कमेटी में बाल संघम के रूप में शामिल हुआ और 2009 में भूमकाल मिलिशिया सदस्य बनाने के बाद 2021 में डीएकेएमएस सदस्य और 2023 में बुरजी आरपीसी में डीएकेएमएस उपाध्यक्ष बनाया गया। वर्ष 2009 से लेकर अब तक वह कई वारदातों में शामिल रहा। दूसरी ओर संदीप मोड़ियाम वर्ष 2022 में गोरना-मनकेली आरपीसी में बतौर मिलिशिया सदस्य के रूप में शामिल होने के साथ ही मूलवासी बचाओ मंच का सदस्य रहा, वर्ष 2023 में उसे मूलवासी बचाओ मंच का उपाध्यक्ष बनाया गया।

