खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज पड़ोसी राज्य ओडिशा के दौरे पर रहेंगे। सीएम साय ओडिशा के नए मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय सुबह 10.20 बजे रायपुर एयरपोर्ट से ओडिशा के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह भुवनेश्वर के जनता मैदान में होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में मोहन चरण माझी शपथ लेंगे। कार्यकम के बाद सीएम साय रात 8.45 बजे वापस रायपुर लौटेंगे।

