खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंर्तगत घोडागांव के पास जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार बस से बचने के चक्कर में कार पेड़ से जा टकराई, इस हादसे में 201 कोबरा बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट दिनेश यादव को चोट आ गई, दुर्घटना की सूचना पर कोंडागांव पुलिस की पैट्रोलिंग वाहन मौके पर पहुंचकर मामले को जांच में लिया।
कोंडागाव थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय ने बताया कि रायपुर से जगदलपुर आ रहे 201 कोबरा बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट दिनेश यादव किसी काम से रायपुर गए हुए थे, जहां से सोमवार को वापस जगदलपुर अपने कार्यालय जा रहे थे। इसी दौरान कोंडागांव थाना क्षेत्र के घोडागांव के पास जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रही रॉयल ट्रेवलर्स की बस के चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक बस को चलाते हुए कार की ओर आई, जिसके बाद कार ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी को सड़क किनारे उतारने पर पेड़ में जा टकराई, इस घटना में असिस्टेंट कमांडेंट को चोट आई, जिसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल कोंडागांव ले जाया गया है।

