खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंड़ागांव। जिले के केशकाल थाना क्षेत्रांतर्गत प्रार्थीया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिक लडकी अपने नानी घर के सामने खेल रही थी, उसी दौरान दीपक कुलदीप पिता राजकुमार कुलदीप कुमार उम्र 34 वर्ष सकिन मस्जिद गली में आया और इसकी नाबालिक लड़की को बेईज्जती करने के नियत से पीड़िता के हाथ बाह, को पकडकर अपनी ओर खीचने लगा पीढ़िता की रोने का सुनकर आवाज आस पड़ोस एवं घर वाले बाहर निकले तो आरोपी दीपक वहां से भाग गया।
जिसकी लिखित रिपोर्ट पर थाना केशकाल मे अपराध क्रमांक 76/24धारा -354 भादवि0 8, पोस्को एक्ट का अपराध कायम कर विवेचना मे लिया जाकर आरोपी के गिरफ्तारी हेतु आरोपी के मिलने के संभावित स्थानो मे पता तलास व दबिस देकर मस्जिद पारा केशकाल से आरोपी दीपक कुलदीप पिता राजकुमार कुलदीप कुमार को आज सोमवार को गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया । केशकाल पुलिस की त्वरित कार्यवाही मे निरीक्षक विकास बघेल उपनिरी शोभित राम साहू सउनि हेमंत देवांगन प्रधान आर संजय बिसेन महिला प्रधान आर माहेश्वरी शांडिल्य आर दुर्गा माण्डवी फलेश्वर सिन्हा अन्य थाना स्टाप का योगदान रहा।

