खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के थाना पखांजूर पुलिस ने अवैध शराब का व्यापार करने वाले दो आरोपित बंकिम राय पिता सुभाष राय एवं उसकी पत्नि श्रीमती सीमा राय पति बंकिम राय साकिन पीव्ही 46 गांधीनगर पखांजूर के कब्जे से कुल जुमला अवैध देशी महुआ शराब 54 लीटर बरामद किया है।
साथ ही घटना में प्रयुक्त 01 नग मोटर सायकल क्र सीजी 05 आर 4724 को जप्त किया गया। दोनो आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत थाना पखांजूर में अपराध क्र. 107/2024 धारा 34(2) के तहत कार्यवाही उपरांत आज रविवार को रिमांड़ में भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक रामचन्द्र साहू, तरुण कुमार माइति, सउनि. थानेश्वर साहू, बिन्दुलता देवांगन, प्र.आर. 652 लिहेन्द्र देवांगन, आर. 1352 आनंद मण्डावी, 1030 रैन कुमार जैन, 1207 हेमन्त द्विवेदी, म.आर. 338 अंजू मण्डावी, 1349 कंचन मण्डावी, 247 सरोज मण्डावी, ब.फा.आर. 2256 राकेश उर्फ रानी, 2015 रतनु निषाद उर्फ दिव्या क योगदान रहा।

