खबर वर्ल्ड न्यूज़ – नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मोदी के प्रधानमंत्री की शपथ लेने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली। उनके बाद अमित शाह, नितिन गडकरी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, एमपी के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, निर्मला सीतारमण, एस जयशंकर ने शपथ ली। शिवराज सिंह चार बार मुख्यमंत्री रहने के बाद पहली बार केन्द्रीय मंत्री के तौर पर शपथ ले रहे हैं। उन्हें पिछली सरकार में वित्त और विदेश जैसे बड़े मंत्रालय के मंत्रियों निर्मला सीतारमण और एस जयशंकर से पहले शपथ दिलाई गई। इसका मतलब यह है कि वे प्रभावशाली रहेंगे।
इनके बाद हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, कर्नाटक के पूर्व सीएम और जेडीएस चीफ एचडी कुमारस्वामी, पिछली सरकार में मंत्री रहे पीयुष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, बिहार के पूर्व सीएम जीतनराम मांझी, बिहार से मुंगेर से जेडीयू के सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, असम के पूर्व सीएम सर्वानंद सोनोवाल, मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ के सांसद डॉ. वीरेंद्र कुमार, आंध्रप्रदेश के श्रीकाकुलम से टीडीपी के सांसद राममोहन नायडू, कर्नाटक के धारवाड़ से बीजेपी सांसद प्रह्लाद जोशी, ओड़िशा के सुंदरगढ़ से बीजेपी के सांसद जुएल ओरांव, बिहार के बेगूसराय से बीजेपी के सांसद गिरिराज सिंह, ओड़िशा से बीजेपी के राज्यसभा सांसद और पूर्व आईएएस अश्वनी वैष्णव, मध्यप्रदेश के गुना से भाजपा के सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, राजस्थान के अलवर से बीजेपी के सांसद भूपेंद्र यादव, जोधपुर से बीजेपी के सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत, झारखंड के कोडरमा से बीजेपी की सांसद अन्नपूर्णा देवी, अरुणाचल वेस्ट से बीजेपी के सांसद किरेन रिजिजू, उत्तरप्रदेश से राज्यसभा सांसद हरदीप सिंह पुरी, गुजराज के पोरबंदर से बीजेपी सांसद डॉ. मनसुख मांडविया, तेलंगाना के सिकंदराबाद से बीजेपी के सांसद जी. किशनरेड्डी, बिहार के हाजीपुर से एलजेपी (आरवी) के सांसद चिराग पासवान, गुजरात के नवसारी से बीजेपी सांसद सीआर पाटिल ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।

