खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के हल्बा चौकी अंतर्गत ग्राम मुड़धोवा में जमीन विवाद पर बड़े भाई ने छोटे भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस से मिली जानकरी के अनुसार भुनेश मरकाम निवासी मुड़धोवा अपने बड़े भाई भुनेश्वर मरकाम से जमीन को लेकर विवाद करते कहा कि तुमने पट्टे की संयुक्त जमीन में ट्रैक्टर ले लिया और उसके लिए कुछ नहीं।
इसी बात से नाराज बड़ा भाई उससे गाली-गलौज करने लगा। कुछ देर बाद उसकी भाभी व भतीजा भी गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दिए। इस दौरान बड़ा भाई कुल्हाड़ी से छोटे भाई के जांघ में वार किया। छोटा भाई बीच बचाव करने लगा तो उसके हाथ में वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसे उसकी पत्नी वहां से छुड़ा कर ले गई। घायल को इलाज के लिए कांकेर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हल्बा पुलिस तीनों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच कर रही है।

