खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के अनंतपुर थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम बड़ेसोहंगा में मेला देखकर घर लौट रही युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीन आरोपितों दुगला नाग, कृष्णा पोयाम, धनसिंह मण्डावी निवासी छोटे सोहंगा को पुलिस को गिरफ्तार कर कार्यवाही उपरांत सभी आरोपितों को जेल दाखिल कर दिया गया है।
अनंतपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 6 जून को ग्राम बड़ेसोहंगा का वार्षिक मेला था। मेले की रात गांव में नाट का आयोजन हुआ था। पीड़िता अपनी सहेलियों के साथ रात तकरीबन10 बजे नाट देखने घर से निकली। नाट देख कर सुबह लगभग 3 बजे वह घर के लिए वापस निकली उसी दौरान रास्ते में तीन युवकों ने पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के रिपोर्ट पर थाना अनंतपुर में अपराध कायम कर विवेचना में लेते हुए तीनो आरोपितों दुगला नाग, कृष्णा पोयाम, धनसिंह मण्डावी को गिरफ्तार कर लिया गया।

