खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान ‘‘पूना नर्कोम अभियान’’ नई सुबह, नई शुरूआत के तहत अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से नक्सली संगठन में पीएलजीए बटालियन नंबर 01 में सक्रिय नक्सली दम्पति सहित 05 हार्डकोर नक्सली 01. मड़कम पाण्डू पिता स्व0 हुंगा (पीएलजीए बटालियन नम्बर 01 सप्लाई टीम डिप्टी कमाण्डर/पीपीसीएम, ईनामी 08 लाख रूपये) निवासी कन्हाईपाड़ थाना गोलापल्ली जिला सुकमा 02. ताती/मडकम मासा पिता देवा (पामेड़ एरिया कमेटी सदस्य/एरिया मेडिकल टीम प्रभारी एसीएम, ईनामी 05 लाख) निवासी कैयरदुलेड थाना चिंतागुफा जिला सुकमा, 3. कोमरम दूला पिता स्व0 पेंटा (प्लाटून नम्बर 10 ‘‘बी’’ सेक्शन कमाण्डर, ईनामी 02 लाख ) निवासी किस्टावारम, दोरलापारा थाना चिंतलनार जिला सुकमा 04. महिला रव्वा भीमे पिता रव्वा भीमा पति मडकम पाण्डू (पीएलजीए बटालियन नम्बर 01पीएलजीए सदस्या/ग्राम बोट्टेतोंग बगीचा की सदस्या, ईनामी 01 लाख) निवासी सल्लातोंग थाना किस्टाराम जिला सुकमा 5. शेखर उर्फ मुका सोड़ी पिता हांदा सोड़ी (दक्षिण सब जोनल ब्यूरो प्रेस टीम सदस्य/पार्टी सदस्य, ईनामी 01 लाख) निवासी वीराभट्टी थाना भेजी जिला सुकमा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा में अनामी शरण, द्वितीय कमान अधिकारी 02 वाहिनी सीआरपीएफ एवं निखिल अशोक कुमार राखेचा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुकमा के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को कपड़ा एवं प्रोत्साहन राशि प्रदाय किया गया।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

