खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पूर्व सीएम और बीजेपी नेता रमन सिंह ने कहा,’ 6-7 राउंड की रूझान के बाद एनडीए को करीब 290 सीटें मिलने जा रही हैं। बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए NDA देश में अपनी सरकार बनाएगी।
बता दें कि महासमुंद लोकसभा में बारहवें राउंड के बाद राजिम विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी 11588 मतों के बढ़त साथ आगे चल रही हैं। बिंद्रानवागढ़ विधानसभा में काउंटिंग के दौरान यहां भाजपा प्रत्याशी 2782 वोट से आगे हैं। कांकेर लोकसभा के बालोद में मतगणना के दौरान भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग 14825 मतों से आगे चल रहे हैं।

