खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के थाना भानुप्रतापपुर अंर्तगत परदेल स्कुलपारा में अपने घर के बाहर सो रहे ग्रामीण हिरऊ राम को रात्रि में किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा हत्या करने की नियत से प्राणघातक हमला करके घायल कर देने के प्रार्थीयां की रिपोर्ट पर थाना भानुप्रतापपुर में अपराध क्र. 114/2024 धारा 457,307 भादवि. पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। विवेचना के आधार पर पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी हेतु ग्राम मरदेल से घेराबंदी कर आरोपी भावसिंह उईके पिता शिव प्रसाद उईके उम्र 28 वर्ष निवासी मरदेल पटेलपारा को गिरफ्तार कर पुछताछ करने पर पुरानी जमीनी विवाद को लेकर रंजिश रख कर हिरऊ उईके को कुल्हाड़ी से प्राण घातक हमला कर जान से मारने की नियत से प्राणघातक वार करना अपराध स्वीकार करने से आरोपी भावसिंह का मेमोरेण्डम लिया गया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक लोहे का कुल्हाड़ी जप्त किया जाकर आरोपी को आज रविवार को कार्यवाही उपरांत न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश कर आदेशानुसार जिला जेल कांकेर दाखिलकिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुमारी सरला उईके पिता हिरऊ राम उईके ने थाना भानुप्रतापपुर में रिपोर्ट दर्ज करायी कि 29 मई 2024 को घर के सभी परिवार खाना खाकर घर के अंदर सो गये थे।वहीं उनके पिताजी हिरऊ राम उईके घर के आंगन में खाट में सोये थे। 30 मई को सुबह 05 बजे प्रार्थियां घर से बाहर आई तो देखी कि हिरऊ राम उईके लहूलुहान बेहोशी हालत में खाट में पड़े थे। जिन्हे देखकर गांव के अन्य लोगों के खबर कि एवं 108 एम्बुलेंस की मदद से ईलाज हेतु सीएचसी भानुप्रतापपुर में भर्ती कराये थे। स्थिति गंभीर होने से डॉक्टर द्वारा रिफर करने पर मेडिसाईन अस्पताल रायपुर में ले जाकर भर्ती किये है, जहां ईलाज जारी है। प्रकरण की कार्यवाही में निरीक्षक अमित पदमशाली, उपनिरीक्षक कीर्तृ राम दीवान, सहायक उप निरीक्षक कैलाश पाण्डे, प्रआर. 475 कोमल बनेन्द्र, आर.क्र. 2306 फत्तू उसेण्डी, आर.726 रामचंद, आर. क्र 2369 दिनेश हुर्रा म.आर. 539 मिली कटकवार का योगदान रहा।

